Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अवध विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, अनुपस्थित रहे 245 परीक्षार्थी

अवध विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, अनुपस्थित रहे 245 परीक्षार्थी

0

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में मंगलवार को एलएलएम, बीफार्मा, डीफार्म और एमएड जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह के निर्देश पर आयोजित यह परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर के दो केन्द्रों—प्रचेता भवन और रमन भवन—में दो पालियों में कराई गई। कुल 788 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 245 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 543 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। प्रथम पाली में एलएलएम की परीक्षा में 295 में से 91 तथा बीफार्मा की परीक्षा में 234 में से 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में डीफार्म की परीक्षा में 98 में से 25 और एमएड की परीक्षा में 161 में से 77 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने हेतु समन्वयक प्रो. शैलेन्द्र कुमार, सह-समन्वयक डॉ. अवध नारायण, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह व डॉ. त्रिलोकी यादव ने दोनों परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। प्रचेता भवन व रमन भवन में तैनात पर्यवेक्षक प्रो. फर्रूख जमाल, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, डॉ. संजय चौधरी और डॉ. सिंधु सिंह की सतर्क निगरानी में परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version