Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नकली दवा कांड में मुख्य आरोपी के बाद एक और आरोपी गिरफ्तार

नकली दवा कांड में मुख्य आरोपी के बाद एक और आरोपी गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के गोपरीचांदपुर में सामने आए नकली दवा कांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्य आरोपी शिवम पांडेय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुरुवार को मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के भीमाकोल निवासी हरीलाल पांडेय है।

एसओ जैतपुर प्रेम चंद ने बताया कि गोपरीचांदपुर में नकली आयुर्वेदिक दवाओं की पैकेजिंग, भंडारण और आपूर्ति के मामले में जैतपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा कॉपीराइट अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गुरुवार को जैतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरीलाल पांडेय को रामगढ़-नेवादा मार्ग पर मिश्रौली गांव के मोड़ के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस ने नकली दवा प्रकरण के मुख्य आरोपी शिवम पांडेय को गिरफ्तार किया था। गोपरीचांदपुर में हुई छापेमारी के दौरान नकली दवाओं की पैकेजिंग, स्टीकर और अन्य सामग्री मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ा था। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद अब एक-एक कर आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेम चंद के हमराह वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक मनीष कुमार और हेड कांस्टेबल बृजेश यादव शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version