Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरज्योति कलश चोरी से आक्रोश

ज्योति कलश चोरी से आक्रोश

अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित मंजूषा नदी किनारे स्थापित मंगल–सुभाष अखंड न्याय ज्योति स्तंभ से ज्योति कलश चोरी होने की घटना ने स्थानीय लोगों व नेताजी सुभाष संगठन में तीव्र रोष उत्पन्न कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित पांडेय ने थानाध्यक्ष मालीपुर से मुलाकात कर इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज करने, आरोपियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करने तथा चोरी हुए राष्ट्रीय प्रतीक की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि आजादी के अमृतकाल में, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी के अवसर पर ग्राम सिकंदरपुर में समस्त अमर शहीदों की स्मृति में यह न्याय ज्योति स्तंभ स्थापित किया गया था। यह स्मारक राष्ट्रधर्म, राष्ट्रीय सम्मान और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक माना जाता है।

उन्होंने बताया कि 22 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने न केवल ज्योति कलश चोरी किया, बल्कि स्थल पर मौजूद अन्य वस्तुओं को भी क्षति पहुँचाई, जिसकी वजह से गांव में तनाव का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments