Saturday, September 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर की झुनझुनवाला ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट इकाई ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो विश्व धर्म महासभा में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की 133वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आरंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य वक्ता प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्रा, झुनझुनवाला पीजी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ निर्भय मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष डॉ अनुराधा गर्ग, नगर अध्यक्ष डॉ स्वाती, नगर मंत्री अमित कुमार ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद  के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
महानगर उपाध्यक्ष डॉ. अनुराधा गर्ग ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के विचारों को वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व पटल पर भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सनातन परंपरा की गौरवशाली पहचान को स्थापित किया। उनके विचार आज भी युवाओं में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति, सेवा और नेतृत्व की भावना जागृत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद  के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुनझुनवाला पीजी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. निर्भय मिश्रा कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर कार्य करने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। नगर अध्यक्ष डॉ. स्वाती उपाध्याय द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। नगर मंत्री अमित ने विद्यार्थियों को विद्यार्थी परिषद की सामूहिक छात्र सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम का संचालन महानगर सह मंत्री आदर्श चतुर्वेदी ने किया ।

मौके पर अयोध्या विभाग के विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी, महानगर मंत्री जयश्री रावत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दिव्या श्रीवास्तव, महानगर सोशल मीडिया संयोजक राहुल ठाकुर, इकाई उपाध्यक्ष हिमांशु, स्वास्तिक, नगर सह मंत्री रुद्रांश, आदर्श कन्नौजिया, शिवमोहन, महानगर संगठन मंत्री उदय मिश्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments