Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजमीनी रंजिश में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, हत्या में...

जमीनी रंजिश में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, हत्या में बदला केस


अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के बैजू मिश्र का पुरवा में जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग पर जानलेवा हमला आखिर मौत में तब्दील हो गया। घटना 20 जुलाई की रात की है, जब 65 वर्षीय शिवशंकर मिश्र को उनके ही पट्टीदारों ने कथित रूप से बुलेरो से कुचल दिया था। गंभीर रूप से घायल शिवशंकर को हायर सेंटर रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद 21 जुलाई को पीड़ित के पुत्र अरुण कुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों दिवाकर मिश्र और प्रभाकर मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब हत्या में तब्दील हुए इस मामले में धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि घायल की मृत्यु के बाद अब केस को हत्या की धाराओं में परिवर्तित किया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments