Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भक्ति और आस्था के बीच सम्पन्न हुआ श्रीमद्भागवत महायज्ञ, भंडारे में उमड़ी...

भक्ति और आस्था के बीच सम्पन्न हुआ श्रीमद्भागवत महायज्ञ, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0

अयोध्या। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के राजेपुर स्थित आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर आशा भगवान बक्श सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शनिवार को भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह धार्मिक आयोजन 14 मार्च से प्रारम्भ हुआ था, जिसमें कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपूर्ण वाचन किया। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करते रहे।

समापन के दिन आयोजित भण्डारे में अयोध्या सहित आसपास के जनपदों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। भजनों की मधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरित किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने और प्रसाद वितरण को सुचारु बनाने के लिए कई स्थानों पर स्टॉल लगाए गए थे।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही, पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार आवश्यक घोषणाएं की जा रही थीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

आयोजित भंडारे में कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी , मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, दया शंकर सिंह, राज्यसभा सांसद संजय सेठ,

एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, विशाल सिंह ‘चंचल’, विजय बहादुर पाठक, विधायकगण कैलाश नाथ शुक्ला, अंकुर राज तिवारी, शलभ मणि त्रिपाठी, विवेकानंद पाण्डेय, ठाकुर जयवीर सिंह, विनय वर्मा  लोकेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश प्रताप सिंह, सुरेश्वर सिंह, मनीष रावत, मनीषा अनुरागी, गौरी शंकर वर्मा, राजीव कुमार सिंह ‘वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, चंद्रभानु पासवान, महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या

प्रमुख सचिव जे.पी. सिंह, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, रमा शंकर सिंह जितेन्द्र सिंह ‘बब्लू’ (पूर्व विधायक, गोरखनाथ बाबा शैलेन्द्र कुमार सिंह ‘शैलू’, संजू देवी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव,संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल,  कष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू सहित बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version