Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्कूल की मान्यता रिन्यूवल में भ्रष्टाचार के आरोप, एडी बेसिक पर लगे...

स्कूल की मान्यता रिन्यूवल में भ्रष्टाचार के आरोप, एडी बेसिक पर लगे गंभीर आरोप


अयोध्या। अयोध्या में स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आरोप है कि रिन्यूवल के नाम पर निजी स्कूल संचालकों से अवैध धन की मांग की जा रही है। इसी को लेकर एडी बेसिक कौस्तुभ नारायण सिंह पर गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिसके बाद जिले के निजी एवं वित्तविहीन स्कूल संचालकों में आक्रोश फैल गया है।

निजी स्कूल संचालकों के संगठन वित्तविहीन स्कूल एसोसिएशन ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और प्रेस वार्ता कर पूरे प्रकरण को सार्वजनिक किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि विभागीय कार्यालय में तैनात लिपिक द्वारा रिन्यूवल के बदले रुपये मांगे गए और शिकायत करने पर उच्च अधिकारियों की ओर से भी दबाव बनाया गया।

उन्होंने उदया पब्लिक स्कूल के रिन्यूवल का मामला उठाते हुए कहा कि पहले दो लाख रुपये की मांग की गई और बाद में यह राशि बढ़ाकर चार से पांच लाख रुपये तक बताई गई। आरोप है कि लिपिक की शिकायत एडी बेसिक से करने पर उनके द्वारा अभद्रता की गई।

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत अयोध्या मंडल के कमिश्नर से की जा चुकी है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और लखनऊ जाकर प्रमुख सचिव शिक्षा से मुलाकात की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments