Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासमस्त विभागाध्यक्ष हर-हाल में 30 जून तक पाठ्यक्रमों को पूरा करायेः कुलपति

समस्त विभागाध्यक्ष हर-हाल में 30 जून तक पाठ्यक्रमों को पूरा करायेः कुलपति

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक सत्र के नियमन को लेकर कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल की अध्यक्षता एक बैठक आहूत की गई। मंगलवार को अपराह्न विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में कुलपति ने समस्त संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक व समन्वयकों के साथ शैक्षणिक सत्र नियमन को लेकर वृहद चर्चा की। बैठक में कुलपति ने परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के लिए सभी को प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग शिक्षकों से समन्वय स्थापित करते हुए शैक्षणिक सत्र 2022-23 के पाठ्यक्रमों को हर-हाल में 30 जून तक समाप्त करें। जिससे विषम सेमेस्टर की परीक्षा 08 जुलाई से कराई जा सके। बैठक में कुलपति प्रो0 गोयल ने कहा कि परिसर के पाठ्यक्रमों की परीक्षा शैक्षणिक कैलेण्डर की तिथि में ही कराई जाये। इसके लिए समस्त विभागों व परीक्षा विभाग के कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाये। उन्होंने कहा कि छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समय से परीक्षा सम्पन्न कराई जाये।
बैठक में परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 अनुपम श्रीवास्तव, प्रो0 अशोक राय, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो0 अनूप कुमार, प्रो0 रमापित मिश्र, सहायक कुलसचिव मो0 सहील, डॉ0 गीतिका श्रीवास्तव, डॉ0 डीएन वर्मा, डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 सिधु सिंह, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 दिनेश कुमार सिंह, डॉ0 दिनेश राव सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments