Sunday, September 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर, अंबेडकर नगर। पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को जलालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, कुंदन पुत्र रोहित राम निवासी सोहगूपुर, थाना जलालपुर के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह वांछित चल रहा था। रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे मालीपुर मोड़ के निकट से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सरोज, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार तथा सुभाष यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments