Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म एवं मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी गांव स्थित एक दुकान के पास से की गई।

पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट की घटना को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि युवती गांव के बाहर खेत की ओर जा रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सतीश को गांव की एक दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि दुष्कर्म एवं मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version