Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

0

अंबेडकर नगर। किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को सोमवार को अहिरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बीते दो अक्टूबर को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी करीब 13 वर्षीय बेटी को इरफान पुत्र टिक्कू निवासी टीकमपारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसके साथ जबरदस्ती यौन शोषण किया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।

तहरीर के आधार पर अहिरौली थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नामजद वांछित आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बृजलाल सरोज, हेड कांस्टेबल भानू और महिला कांस्टेबल प्रतिभा सिंह शामिल रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version