◆ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित की गई संगोष्ठी
अयोध्या। विभाजन विभीषिका दिवस पर मिल्कीपुर विधान सभा के कुमारगंज विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश भूपेन्द्र सिंह चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विभाजन विभीषिका विषय की प्रर्दशनी को देखा। विश्वविद्यालय सभागार से पार्क तक निकाले गए मौन पदयात्रा में शिरकत की। सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व संचालन राघवेन्द्र पाण्डेय ने किया।
