Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत पर एबीवीपी ने किया प्रर्दशन

छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत पर एबीवीपी ने किया प्रर्दशन

0

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग परिसर के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में छात्रा श्वेता शुक्ला की मौत से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए अवैध रूप से खड़े ट्रकों को हटवाने, अनाधिकृत डिवाइडर को बंद करने, पैदल पथ और रेलिंग की व्यवस्था कराने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला ने कहा कि यह लगातार तीसरी दुर्घटना है, जिसकी पूर्व में परिषद द्वारा प्रशासन को जानकारी दी जा चुकी थी। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो परिषद बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

परिषद की नेत्री श्रेया शुक्ला ने कहा कि यदि छात्रा श्वेता को न्याय नहीं मिला तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

आंदोलन में परिषद के इकाई अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, मंत्री दिवाकर चौरसिया, उपाध्यक्ष नेहा वर्मा, ऋषभ वर्मा, शशांक शेखर, आशुतोष राणा, शिवम मिश्र, आदर्श चतुर्वेदी, इशिका गुप्ता, लवकुश निषाद, रवि सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय से लेकर सड़कों तक व्यापक आंदोलन होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version