Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अव्यवस्थाओं का आरोप लगाकर एबीवीपी ने किया हंगामा, कुलसचिव कार्यालय का किया...

अव्यवस्थाओं का आरोप लगाकर एबीवीपी ने किया हंगामा, कुलसचिव कार्यालय का किया घेराव

0
??????????????

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में चल रही स्नातक प्रवेश प्रक्रिया की अव्यवस्थाएं अब छात्रों के सब्र के बाहर होती दिखीं। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदके कार्यकर्ताओं ने प्रवेश में हो रही लापरवाही और अभ्यर्थियों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाते हुए  कुलसचिव कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा काउंसलिंग स्थल पर न तो पेयजल की सुविधा है, न शौचालय साफ हैं और न ही पर्याप्त पंखे व लाइट की व्यवस्था है। अभ्यर्थियों को एक किलोमीटर दूर दीक्षा भवन तक बिना किसी छांव या सुविधा के जाना पड़ रहा है।

परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब उन्होंने प्रवेश प्रभारी शैलेन्द्र कुमार से समाधान मांगा तो उन्होंने असमर्थता जता दी और कुलसचिव से मिलने को कहा। प्रवेश उप-समन्वयक अनिल यादव पर छात्रों से अभद्र भाषा में बात करने और धमकाने का आरोप लगा। कुलसचिव कार्यालय पहुंचने पर डीआर अजय गौतम द्वारा “विद्यार्थियों को शौचालय की क्या आवश्यकता” जैसे असंवेदनशील बयान ने आक्रोश और बढ़ा दिया।

छात्रा प्रमुख श्रेया शुक्ला ने कहा कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में प्रांत संयोजक शिवम मिश्र, राघवेंद्र तिवारी, दिवाकर चौसरिया, नेहा वर्मा, यशफ कुरैशी, अंकित भारतीय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version