Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अमेरिका के साथ कथित ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी...

अमेरिका के साथ कथित ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

0

अयोध्या। अमेरिका के साथ कथित ट्रेड डील को किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों पर सीधा हमला बताते हुए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क सिविल लाइन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम का आरोप है कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोलने, रूस से सस्ता तेल खरीद बंद कराने, व्यापारिक असमानता थोपने और देश के स्वाभिमान को गिरवी रखने की साजिश है, जिसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति एडवोकेट, गायत्री मिश्रा, विद्या वर्मा, स्वर्णिम बर्मा, शारजहा मास्टर, यूके द्विवेदी मोहम्मद इस्राइल, रामजी बर्मा ,अखिलेश गौतम, विनोद रावत, चंद्रप्रकाश इरफान गुड़िया राईन अहमद, मोहम्मद सूफियान, रामचरण मौर्य मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version