Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर अम्बेडकर नगर के शिक्षको ने दिया धरना

डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर अम्बेडकर नगर के शिक्षको ने दिया धरना

0

अयोध्या। डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटी कार्यालय के बाहर अम्बेडकर नगर के शिक्षको ने धरना दिया। धरने के दौरान आलापुर क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में प्रबन्धन कमेटी के 18 फरवरी को प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम को स्थगित करने की मांग किया। अपनी मांगो को लेकर शिक्षको ने तीन सूत्रीय ज्ञापन भी दिया।

ज्ञापन में शिक्षको की मांग है कि साधारण सभा की सदस्यता सूची को अद्यतन कर उसका प्रकाशन कराया जाए और इसके बाद ही चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। उनका कहना है कि बिना पारदर्शी सदस्यता सूची के चुनाव कराना नियमों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत होगा। धरने का नेतृत्व आर.एस. गौतम ने किया। संयुक्त मंत्री सुनील कुमार मिश्र का कहना है कि पारदर्शिता से समझौता स्वीकार नहीं होगा। इस मौके पर ओंकार मिश्र, अब्दुल रहीम, सुधीर कुमार, चक्रधर चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, दुर्गेश दुबे, शिवम पांडे, प्रमोद कुमार पांडे, अशोक कुमार तिवारी, प्रभाकर पांडे, शिव शंकर शुक्ला, अनिरुद्ध मिश्रा, नीरज, अभिमन्य, सच्चिदानंद, जनार्दन कुमार, दीपचंद मौजूद रहे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version