Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार...

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के बेलऊवा बरियारपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। ट्रक पर भूसी लादते समय वह हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, अवधना इस्माइलपुर निवासी अवधेश पुत्र राम कृपाल, शुक्रवार को ट्रक पर भूसी लादने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान जब वह ट्रक का डाला बंद कर रहा था, तभी ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत हो गया।

साथी मजदूरों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक अवधेश बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मृतक की चार बेटियां हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया भी उठ गया।

अवधेश की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version