Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा...

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 40 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान बजदहाँ गांव निवासी घरभरन पुत्र जितेंद्र उर्फ राजू के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बुधवार शाम करीब चार बजे जितेंद्र गांव के पास बजदहां नाले के किनारे गया हुआ था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां परिवार में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक नशे का आदी था। सूचना पाकर अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की शादी हो चुकी थी और उसके बच्चे भी हैं। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version