Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

बस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत


अम्बेडकर नगर। मोटरसाइकिल के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने से पीछे से आ रही परिवहन निगम की बस की चपेट में आए युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस घटना से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के फायर स्टेशन के पीछे रहने वाले 38 वर्षीय शिवांशु तिवारी पुत्र उदय राज तिवारी रविवार की सुबह अपने ससुराल नेवतरिया से घर वापस आ रहे थे, अकबरपुर बसखारी मार्ग पर ए आर टी ओ कार्यालय के निकट अचानक मोटरसाइकिल के सामने उछलकर आए फुटबॉल के चलते मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क पर गिरने की वजह से पीछे से आ रहे परिवहन निगम की बस में युवक को रौंद दिया, जिससे युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments