Saturday, April 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरझोला छाप चिकित्सक के कंपाउंडर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की...

झोला छाप चिकित्सक के कंपाउंडर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मदैनिया गांव निवासी पचास वर्षीय उर्मिला पत्नी कैलाश निषाद की झोलाछाप चिकित्सक के कंपाउंडर द्वारा लापरवाही पूर्व इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई।

मदैनिया बाजार में एक मेडिकल स्टोर है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया जाता है कि मेडिकल स्टोर संचालक दुर्ग विजय प्रजापति मेडिकल स्टोर की आड़ में मरीज को भर्ती कर उनका समुचित इलाज करते हैं। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह असाध्य रोगो का ऑपरेशन भी धड़ल्ले से करते हैं। इन्हीं के इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने के कारण मदैनिया गांव निवासी उर्मिला की का अचानक तबीयत बिगड़ जाने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों सहित अन्य ग्रामीण भी शव को रखकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रशासन की सक्रियता की वजह से परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया आरोपी डॉक्टर और कंपाउंडर को पुलिस हिरासत में लेकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ग़ौरतलब है कि जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से स्थानीय स्तर पर झोलाछाप डॉक्टर हर गली मोहल्ले चौक चौराहा पर फैले हुए हैं । माना जाता है कि यह झोलाछाप डॉक्टर इतनी बड़ी संख्या में फैले हुए हैं कि प्रशासन चाहते हुए भी लगाम लगाने में भी विफल है। चर्चा है कि यदा कदा जांच भी की जाती है तो आने से पूर्व ही इनको सूचित कर दिया जाता है। जिससे यह बंद कर फरार हो जाते हैं। कभी यदि पकड़े भी जाते हैं तो नोटिस की कार्रवाई देकर सांठगांठ कर इनको वैध बना दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments