Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रताड़ना से तंग किशोरी ने पोखरे में कूदकर की थी आत्महत्या, एक...

प्रताड़ना से तंग किशोरी ने पोखरे में कूदकर की थी आत्महत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव में मिली किशोरी की मौत का राज़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी की मौत डूबने से हुई है, यानी मामला आत्महत्या का है, हत्या का नहीं।

मृतका की मां महिमा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक किशोर, कपिल तथा सुभाष का दामाद पता अज्ञात उसकी बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि इनकी हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने सोमवार सुबह पोखरे में कूदकर आत्महत्या कर ली।

तहरीर पर पुलिस ने तीनों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नामजद एक आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। किशोरी की मौत से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments