Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मांगों को लेकर 3 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे वीबी-जी राम...

मांगों को लेकर 3 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे वीबी-जी राम जी कर्मचारी

0

◆ 2 दिसंबर से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार कर ईको गार्डन में शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। लंबित मांगों को लेकर वीबी-जी राम जी कर्मचारी महासंघ ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। महासंघ के आह्वान पर दो दिसंबर से प्रदेशभर के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर लखनऊ के ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसके अगले दिन तीन दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

शुक्रवार को महासंघ के जिला संयोजक अभिमन्यु सिंह, अमरदीप गौड़ और प्रदेश संयोजक रबी शंकर त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार शालिनी पटेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी और उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को भी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया।

प्रदेश संयोजक रबी शंकर त्रिपाठी ने बताया कि 17 नवंबर से ग्राम रोजगार सेवकों का धरना जारी है। महासंघ के सभी संवर्गों ने इस आंदोलन को समर्थन दिया है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में मानव संसाधन नीति लागू करना, वेतन विसंगतियों का निराकरण, सामाजिक सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा बकाया मानदेय का भुगतान शामिल है।

जिला संयोजक अमरदीप गौड़ ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन को पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। इसी के विरोध में दो दिसंबर से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसके बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो तीन दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन को अयोध्या जनपद के सभी संवर्गों के कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version