अयोध्या। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को तेज गति देने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों और यूपिनेडा के इम्पैनल्ड वेंडर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यविकासअधिकारीकृष्णकुमारसिंह ने की।
बैठक में विद्युत विभाग, ब्लॉक विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, पीओ नेडा, पीओ डूडा, डीसी मनरेगा, नाबार्ड व विभिन्न बैंकों के जिला प्रबंधकों ने भाग लिया। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना का लाभ केवल शहर तक सीमित न रहकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचे। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को लक्ष्यों के निर्धारण और त्वरित क्रियान्वयन के आदेश दिए गए।
पीओनेडाप्रवीणनाथपांडेय ने बताया कि जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें। वहीं, बैठक में वेंडर्स के कार्यों की समीक्षा हुई और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने योजना से लाभान्वित उपभोक्ताओं को प्रशस्तिपत्रदेकरसम्मानित भी किया। सम्मान पाने वालों में रामउजागरदासजीमहाराज, शिवबख्शसिंह, डिंपलसिंह, अमरकुमार, आलोकखरे, वंदनातिवारी, चंद्रभूषणतिवारी, संदीपकुमारसक्सेना, चंद्रेशयादव, संध्यासिंह, निकहतसीमासिंहऔरदुर्गावती शामिल रहे।
बैठक में वसुधा फाउंडेशन, सोलेक्सा सर्विसेज प्रा. लि., श्रीराम एंटरप्राइजेज, एग्जाजोल व सन आर्चर से प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “पीएमसूर्यघरयोजनाऊर्जाआत्मनिर्भरताऔरहरितविकासकीदिशामेंएकमहत्वपूर्णकदमहै।सभीविभागमिलकरइसेसफलबनाएं।”