Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर निकली मोटर साइकिल रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर निकली मोटर साइकिल रैली

अम्बेडकरनगर। आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चन्द्रोदय कुमार ने न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली एवं प्रचार वाहनों को रवाना किया।

रैली में न्यायालय के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी, पराविधिक स्वयंसेवक तथा अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां, पोस्टर व बैनर लेकर आमजन को लोक अदालत के लाभ एवं महत्व का संदेश दिया। रैली न्यायालय परिसर से शुरू होकर पटेल नगर तिराहा, बस स्टेशन अकबरपुर, पुरानी तहसील, मालीपुर रोड, बाईपास होते हुए बसखारी रोड, कलेक्ट्रेट व जिला अस्पताल जैसे प्रमुख मार्गों पर निकाली गई।

इस दौरान विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट राम बिलास सिंह, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एवं नोडल अधिकारी मोहन कुमार, अपर जिला जज परविंद कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुधा यादव सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला जज चन्द्रोदय कुमार ने बताया कि 13 दिसंबर को दीवानी न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, ग्राम न्यायालयों, तहसीलों, उपभोक्ता फोरम व संबंधित विभागों में दीवानी, पारिवारिक, मोटर दुर्घटना, मनरेगा, कर संबंधी, विद्युत एवं जल बिल, बैंक रिकवरी तथा धारा 138 एनआई एक्ट सहित विभिन्न वादों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही 10 से 12 दिसंबर तक पेटी ऑफेंस की विशेष लोक अदालत और 11 से 13 दिसंबर तक एनआई एक्ट से जुड़े मामलों की विशेष लोक अदालत भी आयोजित की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments