Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर के समीप बन रहा आधुनिक यात्री निवास, ठहराव और व्यवस्था...

राम मंदिर के समीप बन रहा आधुनिक यात्री निवास, ठहराव और व्यवस्था में मिलेगी सुविधा


अयोध्या। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या में आवासीय सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में राम मंदिर के समीप वशिष्ठ कुंड वार्ड में एक आधुनिक यात्री निवास का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना का कार्य अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है, जो वर्तमान में प्रगति पर है।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के अनुसार यात्री निवास का निर्माण लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह भवन करीब 4100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा है। निर्माणाधीन भवन जी+1 मंजिला होगा, जिसमें 48 कमरे, दो डोरमेट्री, रेस्टोरेंट, किचन और लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही एसटीपी, बड़ा हॉल, कंट्रोल रूम, कार पार्किंग, सीसी रोड, विद्युत एवं आंतरिक साज-सज्जा से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।

यात्री निवास का निर्माण कार्य जून 2025 से शुरू हुआ है और इसे जुलाई 2026 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में परियोजना का लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यह परियोजना राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत नजूल की भूमि पर विकसित की जा रही है।

निर्माणाधीन यात्री निवास में मेले, पर्व और बड़े आयोजनों के दौरान व्यवस्था एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष मेला कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। राम मंदिर के निकट स्थित होने के कारण यह यात्री निवास श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक रहेगा।

बताया गया कि रामनवमी, दीपावली, पंचकोसी एवं चौदहकोसी परिक्रमा, छठ पूजा जैसे अवसरों पर अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यह यात्री निवास ठहराव और प्रशासनिक प्रबंधन की दृष्टि से सहायक साबित होगा। इसके पूर्ण होने के बाद अयोध्या में आवासीय सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments