Ayodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या अयोध्या में लगेगा विशाल रोजगार मेला, 28 अगस्त को खुलेंगे 8 हजार अवसर By amit_ayodhyasamachar - August 23, 2025 0 FacebookTwitterWhatsApp अयोध्या। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 अगस्त को सोहावल स्थित भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में एक विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल होंगी, जो करीब 8,000 पदों पर नियुक्तियां करेंगी। मेले में दसवीं, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा और स्नातक तक की योग्यता रखने वाले युवा भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और बायोडाटा साथ लाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। इसके लिए सेवायोजन विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध कराई है। मेले में टाटा, महिंद्रा, फ्लिपकार्ट, एलएंडटी, एमआरएफ, बीकेटी और ब्लिंकिट जैसी कंपनियां आईटी, सेवा, विनिर्माण और तकनीकी क्षेत्रों में अवसर प्रदान करेंगी। सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक देवव्रत कुमार ने बताया कि यह मेला युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ उनके कौशल को निखारने का भी अवसर है। उन्होंने युवाओं से इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।