Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर शुक्ल बाजार में भव्य जागरण व...

खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर शुक्ल बाजार में भव्य जागरण व विशाल भंडारे का आयोजन


बसखारी अंबेडकर नगर। खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्ल बाजार में भव्य जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खाटू श्याम जी की आरती से हुआ। जागरण टीम के कलाकारों ने आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा पंडाल जय श्री श्याम, हारे के सहारे की जय, श्याम बाबा की जय जैसे जयकारों से गूंज उठा। श्याम भजनों की मधुर स्वर लहरियों और भक्तिमय माहौल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में प्रमुख रूप से बबलू जायसवाल, अंकित मोदनवाल, रामजी जायसवाल, बंधन अग्रहरि, जितेंद्र मद्धेशिया, विपुल अग्रहरि, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्तों का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments