Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रद्धा और सेवा का संगम : पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह लगे...

श्रद्धा और सेवा का संगम : पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह लगे भंडारे और चिकित्सा शिविर

अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा को समर्पित अनेक संस्थाओं और विभागों ने भंडारे, जलपान और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। परिक्रमा मार्गों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शशि भूषण सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच पूड़ी, सब्जी और बुंदिया का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। वहीं, शिवाय हॉस्पिटल के एमडी डॉ. आशुतोष उपाध्याय और डॉ. एच.सी. दुबे की ओर से मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण किया गया।
डॉ. लाल पैथ लैब की टीम ने श्रद्धालुओं को बिस्किट और पानी वितरित किया। आयुर्वेदिक संस्थान द्वारा भी परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया।
रंग महल सरकार के तत्वावधान में प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ, जबकि ग्लोबल पाथ संस्था ने जलपान वितरण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस आयोजन में प्रबंधक आम्रपाली त्रिपाठी (विशाल), अनिल, महेश, रामकृष्ण, यदुवीर, बृजेश पांडेय, श्रीकांत तिवारी, रश्मि श्रीवास्तव और अनामिका मिश्रा सहित कई लोगों ने सहयोग किया।
इसके साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शाक्य इंटरप्राइजेज द्वारा जागरूकता कैंप लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को सोलर प्लांट लगाने और सरकारी सब्सिडी के लाभ की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वीरेंद्र मौर्या, सुधीर मौर्या, राजेंद्र मौर्या और मनीष सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments