Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या खेत में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, गला रेतकर हत्या...

खेत में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव, गला रेतकर हत्या की आशंका

0
ayodhya samachar

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुमताज नगर हाजीपुर सिंहपुर में रविवार को एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक की पहचान महंगू चौरसिया के रूप में हुई है। उनका शव घर के पीछे खेत में खून से सना पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या की बात सामने आ रही है।

गांववालों के अनुसार, महंगू चौरसिया दोपहर करीब दो बजे तक घर के आसपास दिखाई दिए थे। लेकिन शाम करीब पांच बजे उनका शव खेत में पड़ा मिला। गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए, जिससे साफ है कि धारदार हथियार से वार किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग दहशत में हैं।

पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला गला रेतकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। समाचार लिख जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

गांव में शोक और खामोशी का माहौल है। लोग आशंका जता रहे हैं कि हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत विवाद हो सकता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version