Saturday, September 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविहिम ने निकाली कलश यात्रा, काशी व मथुरा मुक्ति आंदोलन का दोहराया...

विहिम ने निकाली कलश यात्रा, काशी व मथुरा मुक्ति आंदोलन का दोहराया संकल्प

अयोध्या। स्व. महंत अवैद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ ने कलश यात्रा निकाली। इस दौरान काशी व मथुरा मुक्ति आंदोलन का संकल्प भी संगठन ने दोहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहिम के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह रहे। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह ने किया। गांधी पार्क से निकली कलश यात्रा का समापन पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर पर हुआ।

विश्व हिंदू महासंघ ने हर जिले में इस तरह का आयोजन किया। कार्यक्रम के समापन पर धर्माचार्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित रमेश शास्त्री ने पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर पर सभी उपस्थित भक्तों से हवन संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति की अवध क्षेत्रीय महामंत्री प्रज्ञा श्रीवास्तव, महामृत्युंजय श्रीवास्तव, दिवाकर शर्मा, सागर सोनकर, शिव भोला सिंह, भगवती प्रसाद सोनकर, जवाहर सोनकर, जितेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, शिवम सिंह, कृष्ण कुमार सोनी, अंकित सिंह और प्रदीप दुबे मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments