Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संपूर्ण समाधान दिवस से गायब रहे 26 अधिकारियों पर डीएम सख्त, सभी...

संपूर्ण समाधान दिवस से गायब रहे 26 अधिकारियों पर डीएम सख्त, सभी को दिया कारण बताओ नोटिस

0
8
ayodhya samachar

अयोध्या। जन समस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने 2 मई को आयोजित समाधान दिवस में गैरहाजिर रहे 26 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है।

तहसील बीकापुर में उप मुख्य चिकित्साधिकारी बीकापुर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, खंड विकास अधिकारी बीकापुर, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष कोतवाली तरुण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष हैदरगंज, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीकापुर, सचिव मंडी समिति बीकापुर, प्रधान अध्यापक हाईस्कूल पूरा नंदा बीकापुर तथा विपणन निरीक्षक तारुण अनुपस्थित पाए गए।

तहसील सदर में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अयोध्या, प्रभारी निरीक्षक थाना राम जन्मभूमि, प्रभारी निरीक्षक थाना गोसाईगंज, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, खंड विकास अधिकारी पंचायत मसौधा तथा सहायक वनरक्षक अनुपस्थित रहे।

तहसील सोहावल में प्रभारी निरीक्षक थाना पूरा कलंदर, प्रभारी निरीक्षक थाना रौनाही, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता विद्युत तथा सहायक वन संरक्षक गैरहाजिर मिले।

वहीं तहसील मिल्कीपुर में चकबंदी अधिकारी मिल्कीपुर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अमानीगंज, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर, अमानीगंज एवं हैरिंगटनगंज अनुपस्थित पाए गए।

डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता में शामिल है और इसमें लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here