Sunday, May 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा महिला मोर्चा ने किया सांसद आवास का घेराव

भाजपा महिला मोर्चा ने किया सांसद आवास का घेराव


अयोध्या। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का लोक सभा का विरोध करने पर भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद अवधेश प्रसाद के घर का घेराव किया। इस दौरान सांसद आवास का मुख्य गेट बंद रहा तथा बडी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं डॉ. अंजू पांडेय ने कहा कि देश की आधी आबादी को राजनीतिक हिस्सेदारी देने वाले ऐतिहासिक कानून का विरोध करना महिलाओं के सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से जिन नेताओं की राजनीति खतरे में पड़ रही है, वही लोग महिला आरक्षण के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हैं।

नारी शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक अखण्ड सिंह डिम्पल ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और यह आंदोलन महिलाओं के सम्मान एवं राजनीतिक अधिकारों की निर्णायक लड़ाई है।

प्रदर्शन में सरोज मिश्रा, सुमन पासवान,बिनीता मोदनवाल,माधुरी सिंह, नीलम गुप्ता,ममता सिंह, संगीता मिश्रा,रानी सिंह,उषा चौहान और सीमा यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments