Sunday, May 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूर्ण, 15 जून तक तैयार होगा...

राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूर्ण, 15 जून तक तैयार होगा ‘शहीद स्तंभ’


30 जून तक एलएंडटी और टीसीएस पूरा करेंगी कार्य, हाईटेक म्यूजियम फसाड लाइटिंग पर भी तेजी


अयोध्या। नृपेंद्र मिश्र राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुका है और परिसर में शेष कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राम मंदिर आंदोलन के बलिदानियों की स्मृति में मंदिर परिसर में “शहीद स्तंभ” का निर्माण कराया जा रहा है, जिसके 15 जून तक तैयार हो जाने की संभावना है। इसके साथ ही परिसर के सभी उप मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन की व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 30 जून तक Larsen & Toubro और Tata Consultancy Services अपना कार्य पूरा कर अयोध्या से लौट जाएंगी। हालांकि, रखरखाव और तकनीकी सहयोग के लिए एलएंडटी की एक टीम स्थायी रूप से मंदिर परिसर में मौजूद रहेगी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मंदिर परिसर के चारों ओर चार किलोमीटर लंबी हाईटेक बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे वर्ष 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय और अत्याधुनिक म्यूजियम का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। म्यूजियम में कुल 20 गैलरियां बनाई जाएंगी, जिनमें एक विशेष गैलरी 7D तकनीक पर आधारित होगी। यहां श्रद्धालु मंदिर भ्रमण का जीवंत अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर परिसर को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए जल्द ही फसाड लाइटिंग का कार्य भी शुरू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments