Tuesday, April 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमंदबुद्धि युवती के साथ अधेड़ ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

मंदबुद्धि युवती के साथ अधेड़ ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अंबेडकरनगर। देर शाम खेत से गेहूं की बाली बीनकर घर लौट रही 25 वर्षीय मंदबुद्धि युवती के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा जबरन छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी 25 वर्षीय युवती घर के पास स्थित खेत से गेहूं की बाली बीनकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान गांव के दूसरे पुरवा का निवासी लगभग 55 वर्षीय प्रमोद उसे जबरन पकड़कर खेत की ओर खींच ले गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और रोते हुए पूरी घटना अपने विकलांग पिता व परिजनों को बताई। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई और परिजनों से लिखित तहरीर देने को कहा। अगले दिन पीड़िता के परिजन कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पीड़िता के पिता का आरोप है कि करीब छह माह पूर्व भी इसी व्यक्ति ने उनकी पुत्री के साथ जबरन छेड़खानी और दुष्कर्म किया था। उस समय गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप और आरोपी द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद समझौता कर लिया गया था। लेकिन अब दोबारा ऐसी घटना होने से परिवार दहशत में है।

इस संबंध में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments