Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकलेक्ट्रेट सभागार में 100 से अधिक जरूरतमंदों को वितरित किया गया कम्बल

कलेक्ट्रेट सभागार में 100 से अधिक जरूरतमंदों को वितरित किया गया कम्बल

अम्बेडकरनगर। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर तथा अपर जिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु की उपस्थिति में 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र के विजयगांव, नासिरपुर बरवां, नेवतरिया, जौहरडीह एवं मुरादाबाद के जरूरतमंद नागरिकों को कंबल प्रदान कर ठंड से राहत दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जरूरतमंदों से संवाद भी किया।

अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शीतकाल में जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि ठंड के मौसम में किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments