Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर भाजपा करेगी कार्यक्रमों का आयोजन

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर भाजपा करेगी कार्यक्रमों का आयोजन


अयोध्या। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में विविध कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस संबंध में जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और समाज के उत्थान के लिए संघर्ष ही सबसे बड़ा धर्म है। भाजपा उनके आदर्शों और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर आदिवासी समाज के योगदान को राष्ट्रीय सम्मान दिया है। इसी भावना के तहत अयोध्या में भी जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम, परिचर्चा व स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिनमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।”

उन्होंने आगे बताया कि 14 नवम्बर को अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसे जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही संबोधित करेंगे।

क्षेत्रीय मंत्री हरभजन गौड़ ने कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नायक नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे। उनके त्याग, साहस और संघर्ष ने समाज में स्वाभिमान और जागरूकता की लौ जगाई। भाजपा उनके विचारों को आगे बढ़ाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।”

प्रेस वार्ता में महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, वरूण चौधरी, अमल गुप्ता, सुशील मिश्र बब्लू मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments