Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकानकुब्ज हलवाई मंदिर में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई ब्रह्मऋषि मोदन...

कानकुब्ज हलवाई मंदिर में श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई ब्रह्मऋषि मोदन सेन महाराज की जयंती


◆अध्यक्ष नंदलाल मोदनवाल के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन, समाज में एकता व सेवा का दिया संदेश


अयोध्या। कानकुब्ज हलवाई मंदिर रायगंज में रविवार को ब्रह्मऋषि मोदन सेन महाराज की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और एकता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों स्वजातीय बंधु एकत्र हुए और महाराज जी की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने आयोजन को अनुशासित और सफल रूप में सम्पन्न कराया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ब्रह्मऋषि मोदन सेन महाराज ने समाज में एकता, सेवा और संस्कार का जो मार्ग दिखाया था, उसी पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष नंदलाल मोदनवाल ने की। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए आपसी सहयोग, शिक्षा और सेवा की भावना को प्राथमिकता देनी होगी। पूजा-अर्चना के उपरांत समाज के पदाधिकारी व सदस्य श्रीराम अस्पताल पहुँचे और मरीजों के बीच फल वितरण किया। सेवा कार्य में समाज के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार मोदनवाल ने किया। इस अवसर पर अनूप गुप्ता, अचल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, बृजेश गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, राधेश्याम मोदनवाल, राधेश्याम गुप्ता, गोपाल गुप्ता, जयप्रकाश मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments