Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामलला को साक्षी मानकर तमिलनाडु के जोड़े ने राममंदिर में रचाई शादी

रामलला को साक्षी मानकर तमिलनाडु के जोड़े ने राममंदिर में रचाई शादी


अयोध्या। भगवान राम की जन्मभूमि पर रविवार को एक अनोखा और भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब तमिलनाडु से आए एक श्रद्धालु जोड़े ने राम मंदिर परिसर में विवाह संपन्न किया। यह विवाह किसी साधारण आयोजन से बढ़कर भक्ति और आस्था का प्रतीक बन गया।

जानकारी के अनुसार, इस जोड़े ने कई वर्ष पूर्व संकल्प लिया था कि जब तक रामलला का भव्य मंदिर निर्माण पूर्ण नहीं होगा, वे विवाह नहीं करेंगे। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद दोनों अयोध्या पहुंचे और रामलला के साक्षी में पवित्र अग्नि के फेरे लेते हुए जीवनभर साथ निभाने का वचन दिया। दूल्हे ने मंदिर परिसर में ही दुल्हन की मांग में सिंदूर भरकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर तमिलनाडु से आए करीब 350 श्रद्धालुओं के दल ने रामलला के दर्शन और पूजन कर नवदंपती को आशीर्वाद दिया। रामनगरी का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से गूंज उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments