Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या41 वर्षों की सेवा के बाद मुख्य आरक्षी ब्रजराज सिंह सेवानिवृत्त

41 वर्षों की सेवा के बाद मुख्य आरक्षी ब्रजराज सिंह सेवानिवृत्त


थाना कुमारगंज में हुआ भावनात्मक विदाई समारोह, थानाध्यक्ष ने स्वयं गाड़ी चलाकर छोड़ा सीमा तक


अयोध्या। पुलिस सेवा में अपनी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की अमिट छाप छोड़ने वाले मुख्य आरक्षी ब्रजराज सिंह रविवार को विधिवत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर थाना कुमारगंज में एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें गर्मजोशी से विदा किया।

मुख्य आरक्षी ब्रजराज सिंह ने वर्ष 1984 में पुलिस विभाग में भर्ती होकर अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। 41 वर्षों की लंबी सेवा अवधि में उन्होंने कई जनपदों और थानों में अपनी कार्यकुशलता, समर्पण और ईमानदारी से पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाई। थाना कुमारगंज में उनका कार्यकाल लगभग छह वर्ष का रहा, जिसके दौरान उन्होंने जनता, अधिकारियों और कनिष्ठ साथियों से मधुर संबंध बनाए रखे।

विदाई समारोह के दौरान थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने उन्हें राम दरबार का चित्र और शाल भेंटकर उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। समस्त पुलिसकर्मियों ने भी उपहार भेंट कर उन्हें स्नेहपूर्ण विदाई दी।

कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने मानवीय संबंधों की अनूठी मिसाल पेश करते हुए स्वयं वाहन चलाकर मुख्य आरक्षी ब्रजराज सिंह को अयोध्यासुलतानपुर सीमा तक छोड़ने गए। इस भावनात्मक क्षण पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मी भाव-विह्वल हो उठे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments