अयोध्या। पुलिस सेवा में अपनी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की अमिट छाप छोड़ने वाले मुख्यआरक्षीब्रजराजसिंह रविवार को विधिवत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर थानाकुमारगंज में एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें गर्मजोशी से विदा किया।
मुख्य आरक्षी ब्रजराज सिंह ने वर्ष 1984 मेंपुलिसविभागमेंभर्ती होकर अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। 41 वर्षोंकीलंबीसेवाअवधि में उन्होंने कई जनपदों और थानों में अपनी कार्यकुशलता, समर्पण और ईमानदारी से पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाई। थाना कुमारगंज में उनका कार्यकाल लगभग छहवर्ष का रहा, जिसके दौरान उन्होंने जनता, अधिकारियों और कनिष्ठ साथियों से मधुर संबंध बनाए रखे।
विदाई समारोह के दौरान थानाध्यक्षओमप्रकाश ने उन्हें रामदरबारकाचित्र और शाल भेंटकर उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। समस्त पुलिसकर्मियों ने भी उपहार भेंट कर उन्हें स्नेहपूर्ण विदाई दी।
कार्यक्रम के अंत में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने मानवीय संबंधों की अनूठी मिसाल पेश करते हुए स्वयं वाहन चलाकर मुख्यआरक्षीब्रजराजसिंहकोअयोध्या–सुलतानपुरसीमातकछोड़ने गए। इस भावनात्मक क्षण पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मी भाव-विह्वल हो उठे।