◆ वेतन वृद्धि के लिए आशाओं की अध्यक्ष ने मुख्य मंत्री , जिलाघिकारी , सी एम ओ सहित ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित किया
@ बिपिन सिंह ,
पूरा बाजार, अयोध्या । पूरा बाजार के सीएचसी प्रांगण में आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति की सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन किया । आशा वर्कर संघ की ब्लाक अध्यक्ष माया पाण्डेय ने मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ , जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे , सीएमओ डा० सुशील कुमार बानियान एवं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक दिवाकर पाण्डेय को ज्ञापन प्रेषित कर करते हुए बताया कि . वर्तमान में आशा कार्यकर्ताओं को मात्र 2 हजार रुपया प्रति माह मिलते हैं । उन्होंने बताया कि रात दिन लग कर हमारी आशा कार्यकर्ता इससे कहीं अधिक काम करती हैं । वे गर्भवती महिलाओं को ईलाज के लिए घर से लेकर सीएचसी और सीएचसी से लेकर जिलाअस्पताल तक ले जाने का काम करती हैं ।
आशा वर्कर की ब्लाक अध्यक्ष माया पाण्डेय ने कहा कि बार बार मांग करने के बावजूद प्रदेश की योगी सरकार आशाओं की ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है । श्री माया पाण्डेय ने कहा कि सरकार कम से कम हम आशाओं को 18,000 से लेकर 20,000 रुपये प्रतिमाह देने का तत्काल प्रबंध करें । उन्होंने अंत में चेतावनी भी दी कि यदि हमारी मांगे मानी नहीं गई तो आशा कार्यकत्री उग्र आन्दोलन करने को मजबूर होंगी ।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप से आशा कार्यकत्री कंचनलता दूबे , सावित्री मिश्रा , पुनीता पाण्डेय , कुशुम सिंह , सुनीता सिंह , रैना सिंह , मालती यादव , कविता दूबे , रीता यादव एवं मंजू तिवारी सहित 203 आशा एवं 9 संगिनी मौजूद थी ।