Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या आशा वर्करों के वेतन वृद्धि की मांगे पूरी नहीं हुई तो आशा...

आशा वर्करों के वेतन वृद्धि की मांगे पूरी नहीं हुई तो आशा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी : माया पाण्डेय

0

◆ वेतन वृद्धि के लिए आशाओं की अध्यक्ष ने मुख्य मंत्री , जिलाघिकारी , सी एम ओ सहित ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित किया


@ बिपिन सिंह ,

पूरा बाजार, अयोध्या । पूरा बाजार के सीएचसी प्रांगण में आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति की सदस्यों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना -प्रदर्शन किया । आशा वर्कर संघ की ब्लाक अध्यक्ष माया पाण्डेय ने मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ , जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे , सीएमओ डा० सुशील कुमार बानियान एवं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक दिवाकर पाण्डेय को ज्ञापन प्रेषित कर करते हुए बताया कि . वर्तमान में आशा कार्यकर्ताओं को मात्र 2 हजार रुपया प्रति माह मिलते हैं । उन्होंने बताया कि रात दिन लग कर हमारी आशा कार्यकर्ता इससे कहीं अधिक काम करती हैं । वे गर्भवती महिलाओं को ईलाज के लिए घर से लेकर सीएचसी और सीएचसी से लेकर जिलाअस्पताल तक ले जाने का काम करती हैं ।

आशा वर्कर की ब्लाक अध्यक्ष माया पाण्डेय ने कहा कि बार बार मांग करने के बावजूद प्रदेश की योगी सरकार आशाओं की ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है । श्री माया पाण्डेय ने कहा कि सरकार कम से कम हम आशाओं को 18,000 से लेकर 20,000 रुपये प्रतिमाह देने का तत्काल प्रबंध करें । उन्होंने अंत में चेतावनी भी दी कि यदि हमारी मांगे मानी नहीं गई तो आशा कार्यकत्री उग्र आन्दोलन करने को मजबूर होंगी ।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रुप से आशा कार्यकत्री कंचनलता दूबे , सावित्री मिश्रा , पुनीता पाण्डेय , कुशुम सिंह , सुनीता सिंह , रैना सिंह , मालती यादव , कविता दूबे , रीता यादव एवं मंजू तिवारी सहित 203 आशा एवं 9 संगिनी मौजूद थी ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version