Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव पर खुलेगा दुनिया का पहला रामायण वैक्स म्यूजियम

दीपोत्सव पर खुलेगा दुनिया का पहला रामायण वैक्स म्यूजियम


काशीराम कालोनी के सामने बना म्यूजियम, 9850 वर्ग फीट में तैयार, दर्शकों को दिखेगा त्रेता युग का दृश्य संसार


अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में इस दीपोत्सव पर एक नया आकर्षण जुड़ने जा रहा है। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर काशीराम कालोनी के सामने दुनिया का पहला रामायण वैक्स म्यूजियम तैयार हो गया है। करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बने इस वातानुकूलित म्यूजियम में रामायण के 50 प्रमुख पात्रों की वैक्स प्रतिमाएं प्रदर्शित की गई हैं। म्यूजियम का उद्घाटन दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान होने की संभावना है।



9850 वर्ग फीट क्षेत्र में बने इस दो मंजिला भवन का निर्माण दक्षिण भारतीय वास्तु शैली में हुआ है। ग्राउंड फ्लोर पर बालक राम से लेकर सीता स्वयंवर तक की घटनाएं दर्शाई गई हैं, जबकि पहले तल पर वनवास, लंका दहन और रामरावण युद्ध से जुड़ी झलकें प्रस्तुत हैं। हर प्रतिमा के साथ विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे पात्र जीवंत प्रतीत होते हैं।

म्यूजियम में एक समय में 100 लोगों के प्रवेश की अनुमति होगी। अंदर ‘राम तारक मंत्र’ और भक्ति संगीत की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय रहेगा। प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा और उसके बाद बाल रूप रामलला की मूर्ति लगाई गई है, जहां आगंतुक फोटो ले सकेंगे।

सुरक्षा के लिए चार इमरजेंसी गेट, फायर सिस्टम और 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर नियंत्रित रहेगा। म्यूजियम की आय का 12 प्रतिशत नगर निगम अयोध्या को दिया जाएगा, जिसका उपयोग स्थानीय विकास में किया जाएगा।

म्यूजियम का निर्माण केरल की सुनील वैक्स म्यूजियम कंपनी ने किया है। कंपनी के प्रमुख सुनील के अनुसार, म्यूजियम के बाहर पार्किंग, कॉफी हाउस और स्नैक्स ज़ोन की भी व्यवस्था की गई है। आगंतुकों को यहां दक्षिण और उत्तर भारतीय व्यंजनों का स्वाद भी मिलेगा।

पर्यटन विभाग के अनुसार, राम मंदिर और दीपोत्सव के बाद यह म्यूजियम अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए नया आकर्षण केंद्र बनेगा। म्यूजियम में प्रवेश के लिए ₹100 शुल्क तय किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments