Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने संगोष्ठी कर किया सेना के शौर्य...

कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने संगोष्ठी कर किया सेना के शौर्य को नमन


अयोध्या। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा हैदरगंज स्थित सुमित्रा बालिका इंटर कॉलेज में तथा महानगर इकाई द्वारा सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सेना के अदम्य साहस को नमन किया।



जिले की संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि कारगिल युद्ध भारत की सैन्य वीरता और राष्ट्रभक्ति का अमिट उदाहरण है। विषम परिस्थितियों में भी हमारे जवानों ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर किया। यह दिन हमें राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने का प्रेरणास्रोत है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल विजय का दिन नहीं, बल्कि देशभक्ति और त्याग का प्रतीक है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे सैनिकों ने जिस पराक्रम का परिचय दिया, वह युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कारगिल युद्ध ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारत अपनी सीमाओं और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
महानगर संगोष्ठी में सुबेदार देव बक्श सिंह, हवलदार देवेन्द्र नाथ पाण्डेय नायब सूबेदार एसएन मिश्र, सुबेदार कपिल देव सिंह, सुबेदार मेजर बालेन्द्र भूषण मिश्र, नायब सूबेदार हरीश सिंह, अनिल सिंह, वीर नारी ममता सिंह को सम्मानित किया गया।
जिला संगोष्ठी में हैदरगंज मंडल अध्यक्ष के.के. तिवारी, तारुन मंडल अध्यक्ष पतिराज वर्मा, महेंद्र मिश्र, अंकित श्रीवास्तव, आलोक पांडेय, शैलेन्द्र शुक्ल, रामप्रवेश मिश्र, महानगर संगोष्ठी में प्रदीप सिंह, संजय निषाद, अभिषेक मिश्र, शक्ति सिंह, शैलेन्द्र कोरी, राकेश मणि त्रिपाठी, अमल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments