Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदो बच्चों की मां का शव संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटकता हुआ...

दो बच्चों की मां का शव संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटकता हुआ मिला, सनसनी


बसखारी अंबेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों की मां का शव अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाए जाने से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया।मामला बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा है।जहां पर सोमवार को दो बच्चों की मां जानकी देवी पत्नी कमलेश निषाद निवासी बासदेव नगर किछौछा संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक अवस्था में अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटकती हुई पाई गई।



महिला के फंदे से लटकने की खबर लगने पर गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के पहुंचने पर लोगों की भीड़ धीरे-धीरे जुटने लगी। मृतक महिला की शादी 6 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसके 2 अबोध बच्चे भी हैं। जिसमें पुत्र शिवा की उम्र2 वर्ष और पुत्री शिवांगी की उम्र 1 वर्ष के करीब बताई जा रही है। अपनी बहू की खबर सुनकर रोते बिलखते सास भी मौके पर पहुंच गई। महिला की मौत कैसे हुई यह फिलहाल रहस्य का विषय बना हुआ है। मृतक महिला का मायका जनपद आजमगढ़ में स्थित देवारा गांव में बताया जा रहा है। जहां से दोपहर 3 बजे के करीब पहुंचे मैके वालों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आसपास के लोगों की मानें तो घटना के वक्त मृतक की सास और पति घर से बाहर किसी खेत में मजदूरी पर धान की रोपाई के लिए गए हुए थे। जिसके बाद कमरे का दरवाजा खुला होने पर आसपास के लोगों ने महिला को कमरे में लटकता हुआ देखा।इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने किया घटनास्थल का दौरा


घटना की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी सचिन यादव एवं क्षेत्र अधिकारी संजय नाथ तिवारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी जानकारी प्राप्त की और इस मामले में न्याय संगत कार्रवाई करने का मताहतो का निर्देश भी दिया।


अबोध बच्चों के सिर से उठा मां का साया


महिला की मौत से 2 अबोध बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है।मौत की खबर सुनकर जुटी आसपास की महिलाएं गंवाई भाषा में आपस में चर्चा करते हुए कहने लगी कि परिवारावा के ध्यान देवे के छोड़ा,कम से कम गोंदिया के दूधमुंहे बच्चुवा व अभी ठीक से न चलै वाले लड़कवा का ख्याल कयइले होत तबो अपनय और परिवारा दोनों बच जातय। अपनय तो चल दीहिन अब परिवारों चलै,जेल कटै। फिलहाल महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


मायके वालों ने बेटी को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप


मौके पर मौजूद मृतक महिला के मायके वालों ने बताया कि उसकी पुत्री जानकी देवी की शादी किछौछा निवासी कमलेश निषाद के साथ 5 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही पति कमलेश व परिवार के अन्य सदस्यों के ऊपर अपनी पुत्री के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मृतक महिला की मां वा भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग जानकी को प्रताड़ित करने का काम कर रहे थे। पति कमलेश के ऊपर आरोप लगाते हुए मायके वालों ने कहा कि कमलेश दारू के नशे में उनकी बेटी को मारता पीटता था।


पति, सास देवर व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बसखारी पुलिस ने मृतका की मां इंद्रावती देवी पत्नी सीता राम निवासी महजी देवारा थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़ के प्रार्थना पत्र पर मृतका के पति कमलेश, सास मालती देवी, देवर अखिलेश व ननद अंगूरी देवी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित कई अन्य संगे धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि घटना के वक्त पड़ोसियों की माने तो सास मालती देवी व ननंद अंगूरी देवी व सोमवार की सुबह ही दूसरे गांव में स्थित मजदूरी पर धान की रोपाई करने के लिए चले गए थे।जबकि देवर अखिलेश रोजी रोटी के सिलसिले में कहीं बाहर रहता है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments