बसखारी अंबेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों की मां का शव अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाए जाने से क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया।मामला बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा है।जहां पर सोमवार को दो बच्चों की मां जानकी देवी पत्नी कमलेश निषाद निवासी बासदेव नगर किछौछा संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक अवस्था में अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटकती हुई पाई गई।
