Monday, July 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोहे की राड से पीट कर शिक्षक की हत्या में वांछित अभियुक्त...

लोहे की राड से पीट कर शिक्षक की हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


अयोध्या। पुलिस ने लोहे की राड से पीट कर शिक्षक की हत्या करने में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 10 अप्रैल की थी। जब विद्यालय से लौट रहे शिक्षक को कुछ लोगो ने हमला करके घायल कर दिया था। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। मामलें में पुलिस ने धारा 147/148/149/323/325/307/302/504/506/120बी व एससी एसटी एक्ट के तहम मुकदमा पंजीकृत था। जिसमें बाद में हत्या की धारा बढ़ाई गयी थी। मामले में आरोप स्थानीय प्रधान व उनके समर्थकों पर लगा था।
मामले में यह समाने आया था कि शिक्षक दुष्यंत कुमार ने प्रधान संतोष सिंह के खिलाफ एएनएम सेंटर के अवैध निर्माण की शिकायत की थी। जिसके बाद उनके उपर हमला किया गया। मामलें पुलिस ने वांछित अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र चन्द्र प्रताप सिंह नि0 देवरादाऊदपुर थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को देवगढ़ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से आला कत्ल लोहे की राड को पुलिस ने बरामद कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments