Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

अयोध्या। थाना महाराजगंज के ऐमी आलापुर गांव में एक आम के पेड़ से प्रेमी युगल के शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटके हुए मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणो का पता चलेगा। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरीकें के चर्चाऐं हो रही है।
सुबह शौच के लिए गये ग्रामीणों ने दोनो के शव पेड़ से लटके हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। दोनो प्रेमी युगल एक ही गांव के बताये जा रहे है। शुरुवाती जांच में आया है। कि लड़की के घरवालों ने एक साल पहले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी थी। जिसमें वह जेल भी गया था। अभी कुछ दिन पहले वह छूटकर आया था। जिसके बाद दोनो के शव लटके हुए मिले। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पेड़ से लटका युवक व युवती का शव मिला है। जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments