Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 907 मरीजों ने लिया उपचार लाभ

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 907 मरीजों ने लिया उपचार लाभ

0

अयोध्या। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिले की कुल 37 पीएचसी पर आयोजित इस मेले में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में कुल 72 चिकित्सक एवं 204 पैरामेडिकल कर्मियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। स्वास्थ्य मेले में 444 पुरुष, 384 महिलाएं और 79 बच्चों सहित कुल 907 मरीजों ने उपचार लाभ प्राप्त किया।
मेले के दौरान 81 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए तथा हेल्प डेस्क पर 140 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों का परीक्षण एवं उपचार भी किया गया। इनमें आंख के 132, बुखार के 119, सांस संबंधी 89, पेट के 162, शुगर के 157 और चर्म रोग के 141 मरीज शामिल रहे। इसके अलावा 16 टीबी संदिग्ध, 19 एनीमिया एवं 38 उच्च रक्तचाप के मरीज चिन्हित किए गए।
स्वास्थ्य मेले में 107 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच भी की गई। गंभीर स्थिति वाले 62 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। कोविड जांच के दौरान कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आमजन को निःशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी साबित हो रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version