Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम की पैड़ी पर दीपक उठाने के लिए 792 सफाईकर्मी तैनात होंगे

राम की पैड़ी पर दीपक उठाने के लिए 792 सफाईकर्मी तैनात होंगे


◆ दीपोत्सव को लेकर महापौर व नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक


अयोध्या। दीपोत्सव-2025 की तैयारियों को लेकर नगर निगम में शुक्रवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दीपोत्सव के बाद राम की पैड़ी पर बचे हुए दीपों को उठाने के लिए 792 सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रविवार तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और ड्यूटी पर लगाए जाने वाले सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर परिचय पत्र जारी कर दिए जाएं।

उन्होंने उदया चौराहा, साकेत महाविद्यालय और अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान गरीब बस्तियों में भ्रमण कर जरूरतमंदों को उपहार वितरित किए जाएंगे।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि कूड़ा उठाने के लिए वाहनों की सिस्टमैटिक ड्यूटी निर्धारित कर दी जाए। स्थायी व मोबाइल शौचालयों की विशेष सफाई के साथ 510 बायो टॉयलेट्स, रामकथा पार्क, वाटर कियाक्स क्षेत्र, घाटों और फुटपाथों की सफाई समय से पूर्व पूरी कर ली जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भरत भार्गव, सुमित कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।


दीपोत्सव पर रामनगरी सजेगी फूलों और झालरों से


दीपोत्सव के अवसर पर रामपथ से लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहे और अंडरपास तक को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया जाएगा। इस कार्य में सरकारी और वाणिज्यिक बैंकों का सहयोग लिया जाएगा।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि लता चौक से राम मंदिर तक रामपथ की भव्य सजावट की जाएगी। साथ ही अयोध्या में स्थित देवी-देवताओं, संतों और महापुरुषों की मूर्तियों को भी सजाया जाएगा।

नगर निगम जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडे ने बताया कि लता चौक, तिवारी मंदिर, आरती स्थल और रामजन्मभूमि प्रवेश द्वार को आकर्षक “सेल्फी प्वाइंट” के रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भरत भार्गव, सुमित कुमार तथा बैंक अधिकारियों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments